Loading Events

« All Events

  • This event has passed.

Long Live Democracy

June 25 @ 3:30 pm - 10:00 pm

संस्कृति मंत्रालय की इकाई सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली में आज आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों का समापन समारोह, डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी सम्मान समारोह एवं ‘विरासत – कमलादेवी सांस्कृतिक महोत्सव’ गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ‘Long Live Democracy’ एवं ‘डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी’ प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और जनभागीदारी के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में आईजीएनसीए के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय जी नेआपातकाल के दौरान की अनुभव साझा किए। स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों तथा डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, सीसीआरटी छात्रवृत्तिधारकों द्वारा प्रस्तुत ‘Musical Tribute to the Spirit of Democracy’ ने समारोह को भावपूर्ण बनाया।

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, सीसीआरटी के माननीय अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर, श्री समर नंदा संयुक्त सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार; श्री कमलेश कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार; श्री राजीव कुमार, निदेशक, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं  श्री पप्पुंजय कुमार, निदेशक, सीसीआरटी, संस्कृति मंत्रालय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।



 


Event Gallery

 

 

Details

  • Date: June 25
  • Time:
    3:30 pm - 10:00 pm